
रविवार को जनता दरबार आयोजित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरू गोरखनाथ मंदिर से की। इससे पहले सीएम योगी ने मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में दूरदराज से आए लोगों की पीड़ा सुनी और उस पर आश्वासन का मरहम लगाया। उन्होंने हर पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में पीड़ितों की भारी भीड़ देखी गयी। समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का आदेश दिया। ये भी पढ़ें..इमाम बुखारी के बयान पर मोहसिन रजा का पलटवार, बोले-अब उनकी...प्रदेश वासियों की सेवा में समर्पित हैं महाराज जी... इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज @GorakhnathMndr परिसर में 'जनता दर्शन' में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समस्याओं के अविलंब निराकरण हेतु निर्देशित किया। pic.twitter.com/F4zeV5382B
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 13, 2023