
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर सोमवार से एक बार फिर जनता दर्शन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रातः 9 बजे प्रदेश भर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कमी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजाना जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक नौ बजे लोगों के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और वहां उपस्थिति संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। यह भी पढ़ेंःEURO CUP FINAL: इंग्लैंड को हराकर इटली ने जीता यूरो कप का खिताबआमजन की समस्याओं से सीधे जुड़ने व उनके त्वरित निस्तारण के लिए लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम पुनः प्रारंभ हुआ। आप सभी की समस्याओं का निराकरण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। pic.twitter.com/hD62v7GIQH
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 12, 2021
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। करीब 16 महीनों के बाद कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी दिया आज से फिर जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश पूरी तरह से सामान्य कामकाज में लौट चुका है।