प्रदेश उत्तर प्रदेश फीचर्ड

सीएम योगी बोले- 2017 से पहले होते थे दंगे, अब मिल रही नौकरी

yogi
लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश की पिछली सपा सरकार में दंगे होते थे, लेकिन अब सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाते हैं। अब प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होता है। अब प्रदेश में पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया चल रही है, बिना भेदभाव के काम होता है। मुख्यमंत्री योगी नई दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय 'सुशासन महोत्सव 2024' को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक नई पहचान के साथ आपके सामने है। सरकार के सात साल पूरे होने वाले हैं। 2017 से पहले की स्थिति से सभी परिचित हैं। बिना भेदभाव के कानून का पालन किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। हमने टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल किया। पहले लोग उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहते थे। आज बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव आ रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगरी के माध्यम से ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार किया जा रहा है। हम राज्य के पारंपरिक उद्यमों को बढ़ावा दे रहे हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से हम कारीगरों को लाभ पहुंचा रहे हैं। चीनी उद्योग आज आत्मनिर्भर है। प्रदेश में समान रूप से बिजली मिल रही है। पहले पांच-सात जिलों में ही बिजली मिलती थी। यह भी पढ़ेंः-Haldwani Violence: देव भूमि को दैत्यभूमि नहीं बनने देंगे, हल्द्वानी हिंसा पर बोले मिलिंद परांडे गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दो दिवसीय 'सुशासन महोत्सव 2024' का उद्घाटन किया। 'सुशासन महोत्सव 2024' का आयोजन रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी द्वारा किया गया है। महोत्सव का उद्देश्य मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों और सुशासन के मुख्य बिंदुओं को देश के सामने रखना है। महोत्सव के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता वर्चुअली जुड़े। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)