
मुख्यमंत्री योगी ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भी देखी। सीएम योगी ने अपने आवास पर भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद सभी को बधाई दी और इस उपलब्धि को नए भारत की क्षमता और शक्ति का मजबूत प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि हमें ‘चंद्रयान-3’ की स्वर्णिम सफलता, नए आत्मनिर्भर भारत के साहस और शक्ति की नई उड़ान पर गर्व है, जो अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नये आत्मनिर्भर भारत की अपार क्षमता का परिचायक है। भारत की ये सफलता पूरी धरती, पूरी मानवता और नये आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य को समर्पित है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों के सपनों का पूरा होना बताया। गौरतलब है कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा है। ये भी पढ़ें..UP: BSP प्रमुख मायावती ने फिर दोहराया, ‘यूपी में अकेले ही...'वसुधैव कुटुंबकम्' के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए @isro के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश व देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं!
जय हिंद!?? pic.twitter.com/xHEo2AO0l7 — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 23, 2023