उत्तर प्रदेश फीचर्ड

CM Yogi ने 7वें वेतन आयोग लागू करने के प्रस्ताव पर जताई सहमति, इन मुद्दों पर भी...

edc2c227_97e0_4b5a_82dc_a2a642c93cbb_811
  लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के संबंध में उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग और मछुआरा समुदाय के हित में कई प्रस्ताव तैयार किये गये थे, जिन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।

राजस्व हानि से बचाने पर हुई चर्चा

उन्होंने बताया कि ग्राम समाज के राजस्व तालाबों पर राजस्व की हानि हो रही है, क्योंकि पिछली सरकार ने उनसे प्रेरित होकर मछुआरा समाज के हित में लगान लगाया था, जिसके कारण राजस्व विभाग के आधे से अधिक तालाब खाली हैं या उन्हें पट्टे पर नहीं दिया गया है। संजय निषाद ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राजस्व विभाग के तालाबों को मत्स्य विभाग को किराये पर दे दिया जाये, ताकि राजस्व हानि से भी बचा जा सके।

सीएम ने दिया आश्वासन

मत्स्य पालन मंत्री ने कहा कि मत्स्य विभाग में आधे से अधिक कर्मी सेवानिवृत्त हो गये हैं, ऐसे में कई पद खाली पड़े हैं, जिससे विभागीय कार्यों में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम समाज में आउटसोर्सिंग पर मत्स्य मित्रों की भर्ती का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही सुचारू निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ेंः-अब हमेशा के लिए मिलेगा सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट, सिनेमैटोग्राफी संशोधन बिल पास संजय निषाद ने बताया कि सरकार बनने के बाद ही मत्स्य निगम के कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी थी। मत्स्य निगम के कर्मचारियों को जल्द ही सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। यूपी मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष रमाकांत निषाद भी मौजूद रहे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)