मध्य प्रदेश फीचर्ड

MP: किसानों को आज बड़ा तोहफा देंगे सीएम शिवराज, सिंगल क्लिक से खाते में भेजी जाएगी राशि

cm shivraj send money to mp farmers accoun on tKisan Kalyan Yojana
cm-shivraj

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj) आज (शुक्रवार को) किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। सीएम शिवराज आज विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी किसानों को राशि जारी करेंगे। इसके अलावा विदिशा में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्यक्रम में 80 करोड़ 97 लाख 21 हजार की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj) आज शहर की कृषि उपज मंडी मिर्जापुर प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष 2022-23 की द्वितीय किस्त का लाभ सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम को प्रदेश की सभी पंचायतों में एलईडी के माध्यम से किसानों को लाइव देखने व सुनने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। प्रदेश के सभी जिले की पंचायतों में हितग्राही बेवकास्ट लिंक के माध्यम से कार्यक्रम को देखा एवं सुना जा सकेगा।

ये भी पढ़ें..IT Raid: रीयल स्टेट ग्रुप के खिलाफ आयकर की बड़ी कार्रवाई, पांच शहरों में 45 ठिकानों पर छापेमारी

कार्यक्रम में लाड़ली बहिना योजना की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अन्तर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण हितग्राहियों को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 29 करोड 56 लाख 94 हजार की लागत से पूर्ण कराए गए आठ निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 51 करोड़ 40 लाख 27 हजार की लागत से पूर्ण कराए जाने वाले 10 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)