प्रदेश उत्तर प्रदेश फीचर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे झांसी और बांदा जनपद का दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं का करेंगे निरीक्षण

Yogi Adityanath. (File Photo: IANS)

लखनऊः इटावा और कानपुर जिले के भ्रमण के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी और बांदा जनपद का भ्रमण कर कोरोना संक्रमण की स्थिति, नियंत्रण व स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ ही अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक कई जनपदों में भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण कर चुके हैं। इसी कड़ी में आज सीएम योगी झांसी व बांदा जनपद पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री भ्रमण के दौरान बांदा के विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर भी जाएंगे और इसके बाद जिले के दो गांवों में पहुंचकर सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे और ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण करें। इसके साथ ही जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करके स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ेंःपुलिस कमांडो और उग्रवादियों में मुठभेड़, डीएनएलए के छ कैडर ढेर

मुख्यमंत्री के भ्रमण के चलते विकास भवन से लेकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बंधित सभी सुविधाओं को चुस्त दुरूस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रमुख सचिव नियोजन तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग नोडल अधिकारी आमोद कुमार ने कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए स्थापित किए गए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया था।