Chaitra Purnima 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा को खास माना जाता है। जो हर माह में एक बार आती है। पंचांग के अनुसार अभी चैत्र का महीना चल रहा है। जो हिंदू वर्ष का पहला महीना है। इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को ही चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है। 23 अप्रैल यानी आज चैत्र पूर्णिमा है।
इस बार चैत्र पूर्णिमा की तिथि 23 अप्रैल को सुबह 03:25 बजे शुरू होकर 24 अप्रैल को सुबह 05:18 बजे समाप्त होगी। चैत्र पूर्णिमा, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के बाद आती है। इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। चैत्र पूर्णिमा पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानें इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
Chaitra Purnima पर भाग्य में वृद्धि के लिए करें इन चीजों का दान
सफेद वस्त्र
चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप सफेद पकड़ों (वस्त्रों) का दान करते हैं तो आपकी कुंडली में चंद्रमा के दोष दूर हो जाएंगे।
चावल
चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान करने के बाद आप चावल का दान करें। आप चाहें तो दूध, चावल और चीनी से बनी खीर भी दान कर सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ेंः-Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर करें ये सरल उपाय, बनेंगे सारे बिगड़े काम
दूध और दही
हिन्दू धर्म में दूध-दही को शुभ माना जाता है। इन दोनों वस्तुओं का संबंध भी चंद्रमा से है। चैत्र पूर्णिमा पर स्नान के बाद आप दूध-दही और शंख आदि का दान कर सकते हैं।
सफेद फूल
इसके अलावा चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा में सफेद फूलों का प्रयोग करें। साथ ही सफेद फूलों का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र देव या चंद्रमा प्रसन्न होते हैं।
चांदी
चांदी चंद्रमा की भाग्यशाली धातु है। आप चाहें तो चैत्र पूर्णिमा पर अपनी क्षमता के अनुसार चांदी का दान भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप सफेद मोती का दान भी कर सकते हैं।
माना जाता है कि चैत्र पूर्णिमा पर जब भक्त इन चीजों का दान करते हैं तो चंद्र देव (चंद्रमा) प्रसन्न होते हैं। इससे उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और सुख-समृद्धि भी कई गुना बढ़ौतरी होती । यह भी माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष होता है वे भी इन चीजों का दान कर सकते हैं ताकि उनकी कुंडली से यह दोष दूर हो जाए।