मुंबईः कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर आने के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड भी शोक में डूब गया। इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देने पर बॉलीवुड गहरे सदमे में है। सेलेब्स ने उनके निधन पर नम आंखों से सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
ज़िंदगी भर बहुत हँसाया राजू भाई तुमने…भगवान से प्रार्थना है कि आपकी आत्मा को सदगती मिले ? pic.twitter.com/eG97rLPme1
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 21, 2022
अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, जिंदगी भर बहुत हंसाया राजू भाई आपने। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।
In your lifetime you gifted us laughs & more laughs, on & off the screen. Your untimely demise makes me very sad.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 21, 2022
RIP Raju. ? Shanti.
May the Almighty give your family strength in this hour of bereavement ? pic.twitter.com/RWG6AcHrid
एक्टर अजय देवगन ने राजू श्रीवास्तव की तस्वीर शेयर करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, भगवान उनके परिवार को यह सदमा सहन करने की शक्ति दें।
प्यारे राजू श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे दोस्त! वो तुम्हारा ज़ोरदार ठहाका।वो कंधे पर हाथ रखकर अपना नया जोक सुनाना।हँसाते हुए रुला कर चले गये! ओम् शांति! ? pic.twitter.com/W7ikCnS3aD
— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 21, 2022
वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा प्यारे राजू श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे दोस्त! वो तुम्हारा जोरदार ठहाका।वो कंधे पर हाथ रखकर अपना नया जोक सुनाना। हँसाते हुए रुला कर चले गये! ओम् शांति!
Forever in our hearts. Rest in peace Raju Srivastava Sir. My condolences to the family ??
— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 21, 2022
ऋतिक रोशन ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है।
अदाकार वरुण धवन ने भी राजू की आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
You will be missed …. ?????? ॐशांति #rajusrivastava #laughterking https://t.co/BunXAHj8Uy
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 21, 2022
अभिनेत्री रवीना टंडन ने लिखा, आपकी बहुत याद आएगी राजू श्रीवास्तव जी, ओम शांति।
Raju's observational humour was so unique,so minute,so sharp.His ability to make inanimate objects talk was out of this world.His demise is a National loss.We all prayed and prayed for him but alas God needed him more than us.Good bye Raju,you will stay in our smiles forever!
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) September 21, 2022
राजू श्रीवास्तव के कई शोज में जज बनकर नजर आए शेखर सुमन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, राजू आपके जाने से हंसी की दुनिया मानो वीरान हो गई है। इन सबके अलावा बॉलीवुड के अन्य कई सितारे भी राजू के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से सारा देश उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था, लेकिन 40 दिन तक जिंदगी से लंबी जंग के बाद बुधवार को वे इस दुनिया को अलविदा कह गए।