देश फीचर्ड

Attibele Firecracker Factory धमाके में अब तक 14 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

Tamil Nadu: Massive explosion in firecracker factory, two dead
west bengal firecracker factory blast Attibele Firecracker Factory Explosion: तमिलनाडु से सटे सीमावर्ती शहर अत्तिबेले में एक पटाखा गोदाम में आज सुबह लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। पटाखा गोदाम में 35 लोग काम कर रहे थे। राज्य सरकार ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

कई लोग झुलसे 

इस हादसे में नवीन, राजेश वेंकटेश, संजय, राजेश, चंद्रू और पाल कबीर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें बेंगलुरु के ऑक्सफोर्ड और सेंट जॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कल देर शाम उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मौके पर पहुंचे। शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। सेंट्रल रेंज के डीआइजी डॉ. बीआर रविकांतेगौड़ा ने कहा कि कुछ शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। आग की लपटों में झुलसे वेंकटेश की हालत सबसे गंभीर है। यह हादसा बालाजी क्रैकर्स फर्म की लापरवाही और उदासीनता के कारण हुआ। गोदाम में अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया है। यह भी पढ़ें-Ranchi: जल जीवन मिशन कार्यालय में बदमाशों का हमला, कर्मचारियों को पीटा

जांच में जुटी पुलिस 

अत्तिबेले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या परिसर में क्षमता से ज्यादा पटाखे जमा किये गये थे। उन्होंने कहा कि रामास्वामी रेड्डी के बेटे नवीन ने गोदाम का लाइसेंस लिया था। उसे तकनीकी तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाँकि, वह भी आग की लपटों से बच नहीं सका। उसका इलाज चल रहा है। इस बीच पता चला है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज घटना स्थल का दौरा कर सकते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)