हरियाणा राजनीति

BJP अध्यक्ष ने कहा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए घर तक पहुंची रहीं सेवाएं

vikasit Bharat Sankalp Yatra
BJP President vikasit Bharat Sankalp Yatra   vikasit Bharat Sankalp Yatra, गुरुग्राम: विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद की राष्ट्रव्यापी श्रृंखला के तहत राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को गुरुग्राम जिले के गांव गमडौज पहुंचे। नड्डा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को दिया गया संबोधन भी सुना गया। जिले में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मुख्य अतिथि जगत प्रकाश नड्डा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं सेवाएं

जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय की भावना से लागू की गई योजनाओं की सराहना की और आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आमजन से केन्द्र एवं राज्य सरकार की कुशल कार्यशैली में भागीदार बनकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं और उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। मोदी की गारंटी को ध्यान में रखते हुए देश भर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ गांवों और शहरी क्षेत्रों को कवर कर रही है। संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार देश के कोने-कोने में पहुंचकर लाभार्थियों को उनके घर तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। संकल्प यात्राओं का गांव-गांव में भव्य स्वागत किया जा रहा है और इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसेवा को समर्पित यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास को दोहराने और इसे एक बार फिर विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। यह भी पढ़ेंः-तेलंगाना सरकार का महिलाओं को तोहफा, शुरू की ये नई योजना सरकार ग्रामीण स्तर से लेकर उच्च स्तर तक हर आम आदमी को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही है। सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में 28 प्रचार वाहनों के माध्यम से संकल्प यात्रा की शानदार शुरुआत की गयी। आज प्रदेश भर में 70 से अधिक प्रचार वाहन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक उपलब्धियों के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)