लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के लखनऊ पहुंचने पर भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, मंत्री सुरेश खन्ना ने भूपेन्द्र चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया। चारबाग से प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत की तैयारी की गयी है। केन्द्रीय मंत्री संजय बालियान व एटा सांसद राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही दिल्ली से आये हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी ट्रेन में पश्चिम से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ आये हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री @Bhupendraupbjp के प्रथम आगमन पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब। pic.twitter.com/JfNBJSCK38
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) August 29, 2022
स्टेशन से बाहर आते ही ढ़ोल नगाड़ों के बीच भूपेन्द्र चौधरी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम केकेसी के सामने पंडित दीन दयाला उपाध्याय स्मृतिका पहुंचा। भूपेन्द्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हुसैनगंज की ओर आगे बढ़ा। महाराणा प्रताप चौराहे पर लखनऊ पश्चिम भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के पश्चात लोकभवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। लोकभवन के सामने विधायक नीरज बोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद भूपेन्द्र चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री @Bhupendraupbjp का प्रथम आगमन पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @kpmaurya1, श्री @brajeshpathakup एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp ने स्वागत किया। pic.twitter.com/nYt1L6Ezy7
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) August 29, 2022
ये भी पढ़ें..National Sports Day: आखिर क्यों आज ही मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय...
इसके बाद महारानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भूपेन्द्र चौधरी भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां के बाद प्रदेश अध्यक्ष हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में लगी महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, मंत्री कपिल देव अग्रवाल व सांसद सुब्रत पाठक ने स्वागत किया।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…