फीचर्ड पंजाब राजनीति

अकाली दल के साथ BJP नहीं करेगी गठबंधन, नड्डा 14 मई काे आएंगे लुधियाना

BJP National President J.P. Nadda addressing an organisational meeting of Siliguri & Jalpaiguri District

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अकाली दल के साथ चल रही गठबंधन की अटकलों के बीच साफ किया है कि भाजपा अब अकाली दल के साथ गठबंधन का कोई विचार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी अपने बल पर प्रदेश की राजनीति में उपस्थिति दर्ज करवाएगी। सोमवार को लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत में अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 मई को लुधियाना आएंगे।

ये भी पढ़ें..रैपर बादशाह ने खरीदी ऑडी क्यू 8, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

अश्वनी शर्मा ने कहा कि गठबंधन अकाली दल ने तोड़ा है न कि भारतीय जनता पार्टी ने इसकी पहल की। अकाली दल पर कई तरह के आरोप हैं, भाजपा इन आरोपों को नहीं ढो सकती। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल के साथ गठबंधन की सभी संभावनाएं समाप्त हो चुकी हैं। नड्डा के कार्यक्रम को लेकर अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उसी दिन मंडल स्तर से ऊपर के कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा का दौरा पंजाब में भाजपा को मजबूत करेगा।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब को तोड़ने वाली ताकतें हावी हो रही हैं, जिन पर सख्ती से नकेल कसने की जरूरत है। शर्मा ने कहा आम आदमी की नजर दूसरे राज्यों के चुनाव पर है और पार्टी का विज्ञापनों पर जोर है। विज्ञापनों के जरिये ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं जबकि लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली।अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में वादों को पूरा करने का समय आया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जनता से मुंह छुपाते फिर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)