
सम्राट चौधरी को बताया गया भावी मुख्यमंत्री
दरअसल, बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें सम्राट चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें राज्य का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। 'राष्ट्रीय यादव विचार मंच' की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में सम्राट चौधरी को रथ पर सवार दिखाया गया है, जिसमें वह 'अर्जुन' की तरह धनुष लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में 'राष्ट्रीय यादव विचार मंच' के अध्यक्ष रितीक यादव को कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। अर्जुन बने सम्राट चौधरी धनुष लेकर विरोधियों पर निशाना लगा रहे हैं तो वहीं रितीक यादव शंखनाद कर युद्ध का आह्वान कर रहे हैं।ये भी पढ़ें..जारांगे-पाटिल ने फिर दिखाई ‘मराठा’ ताकत, शुरू किया राज्य का नौ दिवसीय दौराजन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष श्री हरि सहनी जी, विधान पार्षद श्री अनिल शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी, श्री राज कुमार सिंह जी समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आभार। pic.twitter.com/h0OYol85lg
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 16, 2023