Bigg Boss-13, मुंबई: मनोरंजन की दुनिया में सेलेब्स के ब्रेकअप और पैचअप की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। अब इसी बीच एक और मशहूर और खूबसूरत कपल के ब्रेकअप की खबरों ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी के मशहूर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की।
दरअसल दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है, बता दें कि दोनों को बिग बॉस 13 (Bigg Boss-13) में देखा गया था, इसी दौरान दोनों के रिश्ते की शुरूआत हुई थी और पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में थे। खुद अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए ब्रेकअप की जानकारी दी है। इसके अलावा हिमांशी ने आसिम रियाज से अलग होने का कारण भी बताया है।
हां, अब हम एक साथ नहीं...
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, हां, अब हम एक साथ नहीं हैं। हमने जो भी समय एक साथ बिताया था वो बहुत अच्छा था। मगर अब हम दोनों अलग हो गए हैं। हमारे रिलेशनशिप की जर्नी शानदार थी, लेकिन अब हम दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हुए अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं। हमारे मन में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवसी की रेस्पेक्ट की जाए, हिमांशी। ये भी पढ़ें..Bigg Boss 17: हाथापाई को लेकर घर से बेघर हुए तहलका भाई ने तोड़ी चुप्पी, इन पर निकाली भड़ासwere u unaware of your different religious belief from last 4 years? It seems like you deleted this post of yours and added religious angle to milk your breakup for controversy! pic.twitter.com/LAZdtN7mSP
— ح (@hmmbly) December 6, 2023