मध्य प्रदेश

ओरिएंट पेपर मिल में बड़ा हादसा, तेज धमाके के साथ फटा पल्प टैंक, एक कर्मचारी की मौत, कई घायल

Major accident in Orient Paper Mill
Major accident in Orient Paper Mill,
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई में संचालित एशिया की मशहूर पेपर फैक्ट्री ओरिएंट पेपर मिल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पल्प टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक मजदूर लापता है, जिसकी तलाश जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस के अनुसार, अमलाई में बिड़ला समूह द्वारा संचालित ओरिएंट पेपर मिल के पल्प टैंक में पानी के साथ रसायन, चूरा और अन्य पदार्थ हैं। इसमें लकड़ी सड़ गयी है। यहां पिछले 25 दिनों से वार्षिक रखरखाव का काम चल रहा था। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब 10 बजे यह घटना घटी। पल्प टैंक में विस्फोट होने से सारा केमिकल बाहर निकलकर बहने लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें-BJP को हराने के लिए ‘I.N.D.I.A’ और ‘PDA’ ने लिया 11 संकल्प : अखिलेश यादव हादसे में मौके पर काम कर रहे मजदूर रवींद्र त्रिपाठी (50) की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पल्प मशीन पर काम कर रहा एक मजदूर लापता बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वे अभी भी बचाव कार्य कर रहे हैं। स्थिति स्पष्ट होने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी दी जायेगी कि कौन घायल हुआ और किन कारणों से घटना घटी। वहीं, मिल प्रबंधन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)