फीचर्ड राजनीति

यूपी: भवानी और कर्मवीर बनाए गए भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री

9058905807802215b773a0552f3fb9db80f3df6dff589576b1b56f3c959808c6_1

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को प्रदेश के लिए दो सह संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से इसकी जानकारी दी गई। इनमें भवानी सिंह और कर्मवीर को प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। भवानी सिंह का केंद्र वाराणसी और कर्मवीर का केंद्र मेरठ है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। दोनों नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

आरएसएस में कर्मवीर जी ब्रज प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक थे। अभी हाल ही में संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा में भेजने की योजना हुई थी। उन्हें बीजेपी में उत्तर प्रदेश के सह संघटन महामंत्री की नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि भवानी सिंह पहले से ही भाजपा में हैं।

यह भी पढ़ेंः-लव जिहाद पर सपा सांसद की सलाह, टॉर्चर से बचना है तो करें ये काम

पूर्व में उनके ऊपर ब्रज व कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी थी। उन्हें नये दायित्व के साथ उत्तर प्रदेश का प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अब तक भाजपा काशी और गोरक्ष क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे रत्नाकर को बिहार राज्य का प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाया गया है।