फीचर्ड राजनीति

बंगाल भाजपा ने ममता को पत्र लिखकर द्रौपदी के पक्ष में मांगा समर्थन

dropadi-min
dropadi
dropadi

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी की प्रादेशिक इकाई ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में समर्थन मांगा है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के हस्ताक्षर हैं।

भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री बनर्जी को पत्र लिखा है। पत्र में मजूमदार ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली ऐसी आदिवासी महिला हैं, जिन्हें भाजपानीत एनडीए ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार बनाया है। हम लोग चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर आदिवासी समुदाय हैं। यहां की मुख्यमंत्री मुर्मू का समर्थन करें ताकि देश में एक अच्छा संदेश जाए। पत्र में उन्होंने लिखा है कि द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है, बावजूद इसके भाजपा की ओर से हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि द्रौपदी का समर्थन दिया जाए ताकि वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हो सकें।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष ने द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। सिन्हा के नाम का प्रस्ताव तृणमूल कांग्रेस ने ही किया था। इसलिए ममता के लिए किसी और का समर्थन करना लगभग नामुमकिन है। माना जा रहा है कि अगर द्रौपदी मुर्मू को पश्चिम बंगाल से सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन नहीं मिलता है तो अगले लोकसभा चुनाव में आदिवासी समुदाय की नाराजगी का खामियाजा भी तृणमूल को भुगतना पड़ सकता है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…