देश

गिरिडीह में लगेगा बाबा बागेश्वर का दरबार, इस दिन रांची आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Baba Bageshwar's court will be held in Giridih
Baba-Bageshwar-Dhirendra-Shastri गिरिडीह : जिले के प्राचीन दुखिया महादेव मंदिर में श्री बागेश्वर धाम (Baba Bagheshwar in Giridih) सरकार का दिव्य दरबार दो और तीन नवंबर को लगेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा भक्तों के बीच सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने पहुंचेंगे। दो नवंबर की शाम को मंदिर परिसर स्थित मैदान में भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. वहीं तीन नवंबर की सुबह दिव्य दरबार का आयोजन होगा। यह जानकारी गिरिडीह मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन के संरक्षक विनोद सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार (Baba Bagheshwar in Giridih) को लेकर दो नवंबर को रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से गिरिडीह एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। ईश्वरीय दरबार में करीब 10 से 15 लाख लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी। दो दिवसीय दिव्य दरबार के बाद बागेश्वर बाबा देवघर में बैद्यनाथ धाम और तपोवन मंदिर का दौरा करेंगे। ये भी पढ़ें..सेहत के साथ रोजगार का साधन बनेगा ‘फाॅरेस्ट हनी’, JSLPS ने की पहल विनोद सिन्हा ने बताया कि दिव्य दरबार का आयोजन सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के सहयोग से किया जायेगा। उनके आग्रह पर ही बागेश्वर बाबा गिरिडीह (Baba Bagheshwar in Giridih) पहुंचेंगे। दो दिवसीय दिव्य दरबार के दौरान भजन संध्या में मनोज तिवारी और पार्श्व गायिका प्रिया मल्लिक प्रस्तुति देंगे। गिरिडीह का दिव्य दरबार एक और संयोग होगा, जहां बाबा से रूबरू होने का मौका मिलेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)