Ram Mandir, अयोध्याः अयोध्या में श्री राम की जन्म भूमि पर बने भव्य दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद देश दुनिया के राम भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। राम मंदिर को एक दिन में तीन करोड़ 17 लख रुपए से अधिक की धनराशि दान में प्राप्त हुई है। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने दी।
डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आए राम भक्तों के अलावा देश-दुनिया से आए राम भक्तों ने भी ऑनलाइन पेमेंट के जरिए राम मंदिर के लिए दान दिया है। मंदिर परिसर में 10 दान काउंटर खोले गए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि राम मंदिर के दर्शन के साथ-साथ दान काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही।
ये भी पढ़ें..Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, रात से लगी है लंबी लाइन
उत्तर प्रदेश
फीचर्ड
टॉप न्यूज़