फीचर्ड राजनीति

बंगाल में फिर भाजपा रैली पर हमला, शुभेंदु और टीएमसी समर्थकों में हिंसक झड़प

tmc bjp

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच पथराव और झड़पें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आज फिर भाजपा नेता शुभेंदु के गढ़ रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव हुआ। हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हमले में गोली चलने से एक व्यक्ति को गोली लगी है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी पार्टी कार्यालय पर पथराव करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, मंगलवार को भाजपा ने क्षेत्र में "और नहीं अन्याय" कार्यक्रम आयोजित किया था। भाजपा का आरोप है कि इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था।

भाजपा ने कल रात में ही रामनगर में सड़क जाम कर दिया। आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह इलाके में मार्च किया। इसी बीच तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जुलूस पर हमला दिया। भाजपा ने दावा किया कि उसके 7-8 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। क भाजपा कार्यकर्ता के सिर में गोली लगी और कई अन्य घायल हो गए है।

यह भी पढ़ेंः-किसान आंदोलन: शाम तक सरकार से बातचीत पर निर्णय, एक वक्त ही भोजन करेंगे किसान

बताया गया कि उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तृणमूल पार्टी कार्यालय को निशाना बनाकर पथराव किया। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके दफ्तर पर पथराव किया है।