Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। गुरुवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक सख्स की मौत हो गई। असम राज्य के 22 जिलों के 5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में पांच नदियां छह स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिनमें बेकी (रोड ब्रिज), मानस (एनएच रोड क्रॉसिंग), पगलाडिया (एनटी रोड क्रॉसिंग), पुथिमारी (एनएच रोड क्रॉसिंग) और ब्रह्मपुत्र (धुबरी; निमातीघाट) शामिल हैं। शामिल हैं। कई नदियों के तटबंध टूट गए हैं और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे है।
बाढ़ से 22 जिले प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आज बाढ़ (
Assam Flood) प्रभावित जिलों के आंकड़े जारी किए गए हैं. बाढ़ प्रभावित 22 जिलों में से 20 ग्रामीण और दो जिले हैं जिनके शहरी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं। तीन जिले ऐसे हैं जिनके शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बाढ़ आ गई है. बाढ़ प्रभावित ग्रामीण जिलों में बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, बजाली, बक्सा, बारपेटा, लखीमपुर, माजुली, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तामुलपुर, गोलाघाट, होजई, कामरूप (ग्रामीण) और कोकराझार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें..Ghaziabad: बम की तरह फटे केमिकल से भरे ड्रम, प्रिंटिंग प्रेस में घंटों धधकी रही आग
1400 से ज्यादा लोगों ने शिविरों में लिया आश्रय
तीन जिलों कामरूप (मेट्रो) और कोकराझार, बजाली, दरांग, जोरहाट के शहरी इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बजाली, दरांग और कोकराझार के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके जलमग्न हो गए। 58 राजस्व सर्किल के अंतर्गत 1366 गांवों के 4 लाख 95 हजार 799 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से कुल 14091.90 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावितों के लिए कुल 83 राहत शिविर बनाए गए हैं जबकि 79 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। कुल 14035 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।

तामुलपुर में आज बाढ़ (
Assam Flood) के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. बाढ़ से राज्य के कुल 3 लाख 46 हजार 639 पशुधन प्रभावित हुए हैं। इनमें बड़े जानवरों की कुल संख्या 1 लाख 68 हजार 382 और छोटे जानवरों की 1 लाख 37 हजार 459 है, जबकि 40 हजार 798 मुर्गियां भी प्रभावित हुई हैं। कुल 90 जानवर बाढ़ के पानी में बह गये। इनमें 10 छोटे जानवर और 80 मुर्गे शामिल हैं। आज नलबाड़ी जिले में एक घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। बक्सा जिले में एक घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कोकराझार में बाढ़ के पानी में एक झोपड़ी बह गई।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, एसएसबी के साथ-साथ जिला प्रशासन की टीमें और मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं। अब तक 561 नागरिकों और 43 पशुओं को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से नावों के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ प्रभावितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इनमें 1019.97 क्विंटल चावल, 189.10 क्विंटल दाल, 55.93 क्विंटल नमक, 5269.80 लीटर सरसों का तेल, जानवरों के लिए 4774.87 क्विंटल गेहूं की भूसी और 15.00 क्विंटल चावल की भूसी शामिल है। राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)