फीचर्ड टॉप न्यूज़ मनोरंजन

Aryan Khan Bail: 27 दिन बाद जेल से बाहर आए आर्यन, बेटे को रिसीव करने पहुंचे शाहरुख

Aryan-khan-4

मुंबईः मुंबई ड्रग केस मामले में जिले में बंद बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान करीब 27 दिन बाद शनिवार को रिहा हो गए। आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी कागजात समय-सीमा के भीतर जेल अधिकारियों को नहीं मिलने की वजह से एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी। हालांकि,आज वह जेल से बाहर आ गए। आज सुबह-सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया। आर्यन को रिसीव करने के लिए शाहरुख खान जेल के बाहर मौजूद थे। वहीं जेल और शाहरुख के घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

ये भी पढ़ें..यूपी STF ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मार गिराया

इस बीच, मुंबई पुलिस ने शाहरुख और आर्यन दोनों के प्रशंसकों को अभिनेता के घर के आसपास और एआरसीजे के पास भीड़ को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा, बैरिकेड्स और रोडब्लॉक तैनात किए हैं, इसके अलावा बांद्रा से चिंचपोकली तक की सड़कों पर लगभग 15 किमी की दूरी तय की गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1454320671144636418?s=20

आर्थर रोड जेल के अधिकारी के मुताबिक, आर्यन खान अपनी रिहाई से बेहद खुश दिखे। उन्होंने दूसरे कैदियों से मिलकर बात की और गले भी लगाया। इससे पहले आर्यन ने अधिकारियों से रिहाई का समय पूछा था। आर्यन खान की रिहाई सुबह 11 बजे हुई। बता दें कि 2 अक्टूबर के छापे के बाद से आर्यन को लंबा वक्त जेल में बिताना पड़ा है। शाहरुख के लाडले के लिए ये आसान नहीं था। आगे की राह भी आसान नहीं है, क्योंकि आर्यन को सिर्फ जमानत मिली है केस से छुटकारा नहीं।

इन शर्तों पर जेल से रिहा हुए आर्यन

बता दें कि आर्यन खान जेल से रिह तो हो गए हैं लेकिन उसके लिए इन शर्ते भी रखी गई है। आएये जानते है उन शर्तों के बारे में…

• आर्यन खान जांच अधिकारी को बिना बताए मुंबई से बाहर नहीं जा सकते हैं।
• हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर में सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच आकर हाजिरी देनी होगी।
• NCB के बुलाने पर उन्हें हाजिर होना होगा।
• कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।
• आर्यन को अपना पासपोर्ट स्पेशल NDPS कोर्ट में जमा करना होगा।
• किसी दूसरे आरोपी के संपर्क में नहीं रहना होगा।
• जांच से जुड़ी बातें मीडिया या सोशल मीडिया में शेयर नहीं कर सकते।
• अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है तो NCB विशेष न्यायाधीश के पास आवेदन की हकदार होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)