
मुंबईः बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता के प्री वेडिंग बैश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इन सितारों में बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शामिल थे, जिन्होंने इस पार्टी में हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।
मलाइका अरोड़ा व्हाइट लहंगे में खूबसूरत नजर आईं। मलाइका ने अपने लुक को एक कुंदन हार के साथ कंप्लीट किया था। सामने आये इस वीडियो में मलाइका अपने आइकॉनिक गाने ‘छैयां छैयां’ पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में उनका साथ अर्जुन कपूर दे रहे हैं। ट्रेडिशनल लुक में दोनों ने अपनी डांसिंग केमेस्ट्री से महफिल लूट ली।
ये भी पढ़ें..Lucknow: खुद को आग लगाकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में घुसा...
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अर्जुन-मलाइका अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जाता है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…