फीचर्ड मनोरंजन

Arjun Malaika: ब्रेकअप की अफवाह के बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका के पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, फैंस हो गये कंफ्यूज

arjun-malaika
arjun-malaika Arjun Malaika: मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर सभी के पसंदीदा कपल के तौर पर देखे जाते थे। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। अफवाह है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। इसी बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका की पोस्ट पर कमेंट कर सबका ध्यान खींच लिया है। मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पालतू कुत्ते के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “हैप्पी वर्ल्ड पेट डे। हम इस दिन को आज, कल और हमेशा मनाते हैं। मेरा सुपरस्टार कैस्पर“। उनके इस वीडियो पर अर्जुन कपूर ने दो कमेंट किए हैं “यह आपके जीवन का असली सितारा है। खूबसूरत लड़का।’’ उन्होंने दिल और आग वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया, इसलिए अभी तक यह साफ नहीं है कि क्या वाकई मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है या ये सभी अफवाहें सिर्फ फर्जी हैं। ये भी पढ़ें..Ujjain: परिणीति चोपड़ा संग महाकाल के दरबार में पहुंचे AAP नेता... कई लोगों ने मलाइका की पोस्ट पर कमेंट कर दोनों को ट्रोल किया है। एक यूजर ने कहा, ’’दोनों के बीच प्यार खत्म हो गया है।’’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ’’इन दोनों के बीच क्या चल रहा है।’’ मलायका और अर्जुन ने अभी तक चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका ने अर्जुन की फैमिली को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने अर्जुन की बहनें खुशी, जान्हवी, अशुंला और बोनी कपूर को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)