मनोरंजन

Anil Kapoor Birthday: 67 साल के हुए बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर, संघर्षों से भरा रहा सफर

Anil kapoor
Anil Kapoor Birthday: अनिल कपूर भारतीय सिनेमा का वो नाम, जिस पर उम्र का असर नहीं होता। जाहिर है, उनकी त्वचा से उनकी उम्र का पता नहीं चलता। लेकिन ये तो मानना पड़ेगा कि रविवार 24 दिसंबर को वो 67 साल के हो गए। पिछले चार दशकों से सिनेमा की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ रहे अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज भी वह किसी न्यूकमर एक्टर की तरह फिट और एक्टिव हैं। सेट पर उनके साथ शूटिंग कर चुके लोगों का कहना है कि ये 'झकास' एक्टर कई मायनों में नए एक्टर्स से ज्यादा एनर्जेटिक हैं। इतना ही नहीं वह एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ बेहद बुद्धिमान और मजाकिया इंसान भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 11 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने एक दिन के शॉट नोटिस पर सुनीता से शादी कर ली।

आसान नहीं था मिस्टर इंडिया बनने तक का सफर

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेंबूर, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। वह फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। सुरिंदर कपूर पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे। ऐसे में जब वह मुंबई आए तो कुछ सालों तक पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहे। बाद में उन्होंने एक इलाके में एक कमरा किराए पर लिया जहां उन्होंने काफी समय बिताया। actor-anil-kapoor ये भी पढ़ें..Main Atal Hoon का दमदार ट्रेलर जारी, पंकज त्रिपाठी का बेहतरीन अभिनय देख फैंस बोले- ये है मास्टरपीस बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले अनिल कपूर का यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इस मुकाम को हासिल करने के लिए अनिल को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। जब एक्टर मुंबई आए तो उनके परिवार के पास पैसों की कमी थी। अनिल तब अपने परिवार के साथ राज कपूर के गैराज में रहते थे। इसके बाद वह काफी समय तक किराए के कमरे में भी रहे। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में किया था।

1979 में की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1979 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'हमारे तुम्हारे' में कैमियो रोल किया था। इस फिल्म को उमेश मेहरा ने डायरेक्टर किया था। हालांकि ने एक्टर ने 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद अनिल कपूर ने फिर कभी पीछे मोड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। इस दौरान अनिल कपूर ने 'बेटा', 'मिस्टर इंडिया', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'तेजाब', 'कसम', 'राम लखन', 'हमारा दिल आपके पास है', 'लाडला' और 'नायक' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी।

लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते है अनिल कपूर

अनिल कपूर के डायलॉग्स की तरह उनकी लव लाइफ भी झकास है। मिस्टर इंडिया को पहली नजर में ही सुनीता से प्यार हो गया था। दोनों ने 19 मई 1984 में शादी की थी। खास बात यह कि जब अनिल कपूर स्ट्रगल कर रहे थे, तबी उनकी मुलाकात मॉडल सुनीता से हुई थी। उन दिनों अनिल के खर्चे सुनीता ही उठाया करती थीं। इसके अलावा अनिल कपूर लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जाने जाते हैं। मिस्टर इंडिया के पास ल्गजरी कारों के कलेक्शन है। इतना ही नहीं उनकी की नेटवर्थ 134 करोड़ रुपये है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)