Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंच कर भगवान रामलला के दर्शन किये। मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। अयोध्या में बने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के 18 दिन ही महानायक अभिताभ बच्चन शुक्रवार को फिर अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने सफेद धोती-कुर्ता, ऑरेंज जैकेट में पहन रखा था। अभिताभ ने रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद दिया।
उत्तर प्रदेश
फीचर्ड
मनोरंजन