दुनिया

‘पहले से ज्यादा मजबूत हुए भारत के साथ रिश्ते’, अमेरिका ने PM मोदी के दौरे को बताया ‘मील का पत्थर’

modi-biden
modi-biden India-US Relation: वाशिंगटनः अमेरिका ने पिछले दिनों भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को रिश्तों के मजबूती की राह में मील का पत्थर बताया है। अमेरिका ने कहा है कि भारत के साथ उसके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले महीने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण थी। भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों की घोषणा की थी, जिनमें से कुछ को पहले ही लागू किया जा चुका है। प्रेस सचिव जीन ने कहा कि हम बहुत आशावादी हैं, क्योंकि कई घोषणाएं हमारे दीर्घकालिक भविष्य और भारत के साथ संबंधों से संबंधित हैं। भारत के रिश्तों में मधुरता आगे भी जारी रहेगी। sangla cloudburst: कामरू गांव में बादल फटने से आई बाढ़ ने... भारत, इजराइल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) देशों के समूह आई2यू2 से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक नया समूह है। इन चारों देशों के बीच पहले से ही गहरे संबंध हैं। चारों देशों के बीच मजबूत साझेदारी है। आई2यू2 के साथ अभी भी एक मजबूत भविष्य है। हम भविष्य की संभावनाओं को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)