प्रदेश उत्तर प्रदेश फीचर्ड

गोला गोकर्णनाथ में भारी मतों से जीते अमन गिरि, कहाः पिता के सपनों को करूंगा पूरा

aman-giri1

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि विजयी घोषित हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने यहां पर समाजवादी पार्टी (सपा) के विनय तिवारी को हराया है। भाजपा के अमन गिरि को एक लाख 24 हजार 810 और सपा के विनय तिवारी को 90 हजार 512 मत प्राप्त हुए हैं।

जीत के बाद अमन गिरि ने कहा कि मैं भाजपा संगठन और गोला विधानसभा के सभी निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता के सपनों को पूरा करने का काम करूंगा। भाजपा विधायक अरविन्द गिरि के निधन के बाद गोला गोकर्णनाथ विधानसभा में उपचुनाव हुआ था। भाजपा ने यहां से उनके बेटे अमन गिरि को प्रत्याशी बनाया था। अमन गिरि की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

ये भी पढ़ें..मप्र: अपराधियों पर नकेल कसने की सरकार की कोशिशें तेज, कठोरतम...

समाजवादी पार्टी के लिए यह इस साल लगातार तीसरा झटका है। उपचुनाव में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटें भाजपा से हारने के बाद समाजवादी पार्टी लखीमपुर उपचुनाव नहीं जीत सकी, हालांकि कांग्रेस और बसपा ने मैदान में नहीं उतरी थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां अपनी पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं किया था। इस बीच, समाजवादी उम्मीदवार विनय तिवारी ने कहा कि भाजपा नहीं बल्कि राज्य सरकार चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा, 'हमने चुनाव आयोग को यहां तक लिखा था कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक विशेष जाति के अधिकारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी।'

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…