
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सुबह घोसी में स्याही फेंकने के आरोपी लड़के का वीडियो ट्वीट किया और लिखा, ’’जब घोसी में स्याही फेंकने वाले ने खुद बता दिया कि यह काम बीजेपी के लोगों ने किया है, तो अब और क्या कहें। अब आगे देखिए, हार के डर से बीजेपी क्या-क्या न करें। घोसी की जनता सपा की साइकिल को ही चुनेगी। इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि उन्होंने खुद ही अपने लोगों पर दाग लगाया है। स्याही कांड में हर बार दोषी पकड़ा गया, लेकिन ये सामने क्यों नहीं आया? घोसी में हार रही बीजेपी की सहानुभूति पाकर उपचुनाव जीतना चाहती है। ये खेल अब पुराना हो गया है, अब जनता सब समझती है। ये भी पढ़ें..CM शिवराज ने बाबूलाल गौर, कल्याण सिंह और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान... उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को कोपागंज ब्लॉक के अदरी स्थित एक महाविद्यालय में जन चौपाल के कार्यक्रम के बाद दारा सिंह चौहान चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला अदरी चट्टी पर पहुंचा कुछ लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करना शुरू कर दिया। तभी उनका स्वागत कर रहे लोगों की भीड़ में से सामने आए एक युवक ने उन पर काली स्याही फेंक दी। स्याही दारा सिंह चौहान के साथ आए समर्थकों के कपड़ों पर भी पड़ी। इस बीच सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने स्याही फेंकने वाले को दौड़ाया, लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)जब घोसी में स्याही फेंकनवाले ने ख़ुद ही बता दिया कि ये काम उससे भाजपाइयों ने ही करवाया है तो फिर अब आगे और क्या कहना। अभी आगे देखियेगा हार का डर भाजपा से क्या-क्या न कराए।
घोसी की जनता सपा की साइकिल ही चुनेगी। pic.twitter.com/XuXlIjeY6j — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 21, 2023