
लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिये किसानों का समर्थन करते हुए लिखा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान न करने वाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटने का कारण बनने लगा है।
संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 27, 2021
देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।
किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।#भाजपा_ख़त्म
साथ ही उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पूरा होने पर खुशी जतायी है। उन्होंने भाजपा द्वारा इसके मूल स्वरूप से समझौता करने पर दुख भी जताया है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा विकास के रास्ते बनाना नहीं जानती। इसी के साथ उन्होंने किसानों के भारत बंद का भी समर्थन किया है।
यह भी पढ़ें-सानिया मिर्जा ने जीता साल का पहला खिताब, ओस्ट्रावा में झांग...
अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है कि पूर्वांचल की गरीबी व पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जिस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था, उसके पूरा होने की खुशी है, पर ये दुख भी है कि भाजपा ने इसके मूल स्वरूप व गुणवत्ता से समझौता किया है। भाजपा विकास के रास्ते बनाना नहीं जानती है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)