प्रदेश राजनीति

राहुल के हाथरस दौरे से पहले घर में नजर बंद किए गए अजय कुमार लल्लू

Ajay Kumar Lallu.

लखनऊः कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आज फिर हाथरस जाने के कार्यक्रम के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास में नजर बंद किया गया है।

उन्हें कहीं भी जाने नहीं दिया जा रहा है। बीती देर रात ही उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसे लेकर अजय लल्लू ने शनिवार को बयान दिया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। आखिर ये सरकार क्या छुपाना चाहती है? प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अब सरकार विरोध की आवाज भी दबाना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस ने इस कदम की आलोचना करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेहद डरी हुई है। इसीलिए अजय कुमार लल्लू को घर पर नजरबंद कर दिया गया है। इसके बावजूद हम रुकने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी बोले- लेह, लद्दाख की लाइफ लाइन बनेगी ‘अटल टनल’

अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू सहित हमारे जिलाध्यक्षों व 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि योगी जी न्याय की लड़ाई लड़ने वालों पर रोक मत लगाइए। अपराध पर रोक लगाइए।