मुंबई: अक्सर विवादों से घिरे रहने वाले फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट एक बार फिर विवादों में घिर गए हैें। बता दें, अब एक्ट्रेस लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताया है। वीडियो में लवीना ने महेश भट्ट के भांजे और विशेष फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन सुमित सभरवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक सुमित ड्रग्स और लड़कियों का सप्लाई किया करता था। लवीना ने अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी अभिनेत्रियों का जिक्र किया है।
सोशल मीडिया पर लवीना का ये वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो लवीना कहती हैं- हेलो मेरा नाम लवीना लोध है। ये वीडियो मैं, मेरी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। मैंने उनके खिलाफ डिवोर्स की शिकायत दाखिल करवाई है। लवीना आगे कहती हैं- मुझे पता चल गया था कि सुमित कलाकारों को ड्रग्स सप्लाई किया करता था। अमायरा और सपना पब्बी जैसों को करता था। उसके फोन में भी लड़कियों की अलग-अलग तस्वीरें होती थीं जो वो दूसरे डायरेक्टर्स को दिखाता था। इसका मतलब वो लड़की भी सप्लाई करता था।
यह भी पढ़ें- बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी खास बातें..अब यहां तक लवीना के आरोप सिर्फ सुमित की तरफ थे, लेकिन बाद में वे दावा करती हैं कि इस सब की जानकारी महेश भट्ट को भी थी। उन्होंने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताते हुए कहा है- अगर महेश भट्ट के हिसाब से कुछ नहीं होता तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। कितने एक्टर्स, निर्देशक को वे काम से निकाल दिए हैं। कई जिंदगियां बर्बाद की हैं।
https://www.instagram.com/tv/CGrlL-ZjLOz/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में लवीना ने ये भी बता रही हैं कि जब से केस फाइल किया है, महेश भट्ट उनके पीछे पड़ गए हैं। उनके मुताबिक महेश भट्ट उनके घर में घुसने की कोशिश करते हैं। वहीं उन्हें इस बात का भी गुस्सा है कि पुलिस की तरफ से भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उनकी माने तो पुलिस एनसी पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। लवीना ने वीडियो के आखिर में कहा है- मेरे साथ या मेरे परिवार संग कुछ भी गलत होता है तो इसके जिम्मेदार महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल होंगे। सभी को पता चलना चाहिए कि बंद दरवाओं के पीछे ये लोग कैसे किसी की जिदंगी को तबाह कर देते हैं।
यह भी पढ़ें-बिग बॉस 14 : राहुल ने चरित्र पर उठाया सवाल तो फूट-फूट कर रोईं पवित्रावहीं लवीना के इस वीडियो पर महेश भट्ट के वकील की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने वीडियो में किए गए सभी दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि कानूनी सलाह के आधार पर आगे का उचित कार्रवाई करेंगे।