पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से पटना में जाने-माने फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मुलाकात की है। मनोज वाजपेयी को अपने समक्ष देख लालू यादव बेहद प्रसन्न हुए और भोजपुरी में उनका हालचाल पूछते हुए कहा-का हाल बा ए मनोज? इस पर अभिनेता ने मुस्कुराते हुए ठीक होने का जवाब दिया। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी है।
बिहार की माटी के लाल,हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता पद्मश्री @BajpayeeManoj जी आवास पर मिलने पहुँचे और पिता श्री @laluprasadrjd जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 17, 2022
इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है। pic.twitter.com/CMPwwJ624t
तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात को लेकर तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से अपडेट कीं और इसके बारे में जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने बताया कि फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने बीती रात उनके पिता लालू यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने मनोज वाजपेयी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मनोज वाजपेयी ने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर बालीवुड में बिहार का नाम ऊंचा किया है।
अभिनेता @BajpayeeManoj जी कल आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी और उपमुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी मुलाक़ात करने पहुँचे। मातृभाषा भोजपुरी में खूब बातें हुई। pic.twitter.com/1rYZpCNzne
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 18, 2022
ये भी पढ़ें..लखनऊः चेहल्लुम पर आज बदला रहेगा यातायात, भुलकर भी न जाए...
तेजस्वी ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सुप्रसिद्ध और संजीदा अभिनेता बताया। उन्होंने वाजपेयी को बिहार की माटी का लाल कहकर संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि लालू यादव गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी उम्र करीब 75 वर्ष हो गई है। उनको किडनी के अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं। लालू यादव को अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर ले जाने की तैयारी है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…