
धमतरी : रेडी टू ईट वितरण कार्य नहीं मिलने से नाराज जिलेभर के 41 समूह की महिलाएं बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। अधिकारियों से मिलकर शीघ्र वितरण कार्य दिलाने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर महिलाओं ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। 27 जुलाई को धमतरी शहर समेत विभिन्न 41 गांवों से कलेकट्रेट पहुंची समूह की महिला संतोषी कौशिक, शैलेन्द्र साहू, सौंगा की रामायण बाई, दर्री की देवकी बाई, देमार की गायत्री बाई, कंडेल की सावित्री ढीमर, शैलेन्द्री बाई, तारा बाई, वंदना ध्रुव, गोमती साहू, देव कुमारी कुर्रा, सतरूपा ध्रुव समेत अन्य महिलाएं कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ें..सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से निलंबित करने की मांग वाली...
महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेडी टू ईट का कार्य अपै्रल माह से बंद है। शासन ने उत्पादन कार्य बंद कराकर समूहों को वितरण का कार्य देने की बात कहीं थी, लेकिन अब तक वितरण का कार्य सिर्फ धमतरी जिले की महिलाओं को नहीं मिला है, जबकि प्रदेश के सभी अन्य जिलों की महिलाओं को कार्य मिल गया है। यहां गुपचुप तरीके से एक ट्रेडर्स को वितरण का कार्य दे दिया गया है, जो नियम विरूद्ध है। ऐसे में महिलाओं को वितरण का कार्य नहीं मिलने से वे बरोजगार है। जबकि रेडी टू ईट निर्माण के लिए लाखों रुपये खर्च कर यूनिट लगाए है, जो बेकार पड़ा हुआ है। समूह की महिलाओं का बैंकों में लाखों रुपये का लोन है। वितरण कार्य नहीं मिलने से महिलाओं के पास लोन की राशि पटाने रुपये नहीं है, इससे समूह की महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। समूह की महिलाओं को एक रुपये का कार्य नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में महिलाएं आर्थिकतंगी से जूझ रहे हैं।
समूह की महिलाएं बेरोजगार -
रेडी टू ईट के कार्य से महिलाओं को माह में 3000 रुपये तक मेहनताना मिल जाता था, लेकिन फिलहाल काम नहीं मिलने से वे बेरोजगार है। यही वजह है कि समूह की महिलाएं लगातार रेडी टू ईट वितरण के कार्य दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट व बीज निगम कार्यालय का चक्कर लगा रही है, लेकिन कहीं से भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने से महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं ने शासन को चेतावनी दी है कि समय रहते यदि अब समूह की महिलाओं को रेडी टू ईट वितरण का कार्य नहीं मिला, तो वे निर्माण सामग्री कलेक्ट्रेट में लाकर सौंपेगी। वहीं लोन नहीं पटाने और आंदोलन करने की चेतावनी शासन को दी है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)