अवर्गीकृत

अयोध्या में छठे दीपोत्सव की तैयारियां शुरु, 14.5 लाख दीपों से रोशन होगी राम नगरी

Ayodhya-Deepotsav-

अयोध्याः अयोध्या में 'दीपोत्सव' का छठा संस्करण 23 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस साल घाटों पर करीब 14.5 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा, यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सामने आई है। पिछले साल सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी घाट पर 7.5 लाख दीये जलाए गए थे। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो, इस साल अधिक से अधिक जनभागीदारी की उम्मीद को देखते हुए 'दीपोत्सव' का पैमाना बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..CM केजरीवाल के दावे की BJP ने खोली पोल, कहा- पैसे देकर विदेशी अखबारों में छपवाए आर्टिकल

पिछले दो वर्षों में, महामारी के कारण लोग इस आयोजन में भाग लेने से काफी हद तक दूर रहे थे। लेकिन अब फिर से लोगों के बीच वही उत्साह देखने को मिल रहा है। दीपोत्सव कार्यक्रम 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया था और तब से यह बड़े पैमाने पर हो गया है। छठे दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले में अन्य वर्षो की तुलना में बहुत ज्यादा भीड़ होगा, क्योंकि वर्तमान में कोविड का असर नही है। सभी निर्माण कार्य को 30 सितम्बर 2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए।

बता दें कि 23 अक्टूबर को इस बार राम नगरी में 14 लाख 50 हजार दीप जलाए जाएंगे। यानी इस बार भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। दरअसल 2021 में 9,41,551 दीप राम की पैड़ी में प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। जिसे महा शिवरात्रि पर धर्म नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीप जलाकर तोड़ा गया था। राम नगरी में इस बार रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 14.50 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)